महोबा जिले में थाना महोबकंठ के परारजौनी गांव में शादी समारोह के बाद आयोजित सामूहिक भोज में खाना खाने के बाद 75 लोगों की हालत बिगड़ गई। घी चुपड़ी रोटी खाते ही उल्टी, दस्त के साथ चक्कर आने की शिकायत होने पर खलबली मच गई। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर उपचार शुरू किया। जिन लोगों की हालत गंभीर थी, उन्हें भर्ती कर ड्रिप लगाई गई।