महोबा जिले में जनपद हमीरपुर के मुस्करा से 60 किमी. की दूरी तय कर महोबा रोडवेज बस स्टैंड में पहुंची बस में यात्रियों के उतरते ही आग लग गई। देखते ही देखते बस धू-धूकर जलने लगी। परिसर में लगे पानी के वाल्व भी समय पर नहीं खुले। सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची दमकल ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बढ़ते तापमान से इंजन हीट होना आग लगने की वजह बताया जा रहा है।