थाना खन्ना के सिरसीकलां गांव में घरेलू कलह के चलते किसान ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी 10 साल से दिल्ली में रह रही है। इसे लेकर वह परेशान रहता था। सूचना पर पुलिस और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल पहुंच जांच की। सिरसीकलां निवासी राममनोहर दुबे (53) शनिवार की भोर करीब तीन बजे खेत की सिंचाई कर घर लौटा। छोटे बेटे सूजल व भांजे दिव्यांश ने दरवाजा खोला। किसान ने बेटे को यूरिया खाद के लिए रुपये दिए और अपने कमरे में चला गया।