कोल्हुई थाना क्षेत्र के गांव जंगल गुलरिहा में लक्ष्मीपूजा के लिए रोहिन नदी में जल भरने के दौरान एक युवक डूब गया। दूसरे दिन भी टीम नदी में खोजबीन करती रही। दशरथपुर के पिपरडाले टोले के पास रोहिन नदी में कलश भरने गए शिवचरन यादव के 18 वर्षीय बेटा रविन्द्र यादव उर्फ बिरजू नदी में नहाने लगा, इससे जिससे डूब गए। मौजूद लोगों ने पता लगाया लेकिन पता नहीं चल सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है।