सरकारी बस डिपो परिसर में पुराने विवाद के चलते एक ड्राइवर और कंडक्टर के बीच जोरदार कहासुनी हो गई, जो देखते-देखते लाठी-डंडों वाली मारपीट में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर वार किए। मौके पर मौजूद यात्री सहम गए और अफरा-तफरी मच गई। मारपीट का वीडियो किसी ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही परिवहन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मान-मनौवल कर मामला शांत कराया। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।