जनपद के केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कॉलेज कैंपस में दिव्या कॉलेज ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा 'एलाइड हेल्थ के भविष्य के नवाचार: चुनौतियां एवं अवसर' विषय पर अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव और डीन प्रोफेसर डॉ संकल्प द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। पहला अधिवेशन में विभिन्न संस्थाओं से आए विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और अपने विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया ।