कटहरा से कविलासपुर होते हुए बागापार टोला-विशुनपुरखा जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति और जलभराव की समस्या को लेकर जनहित संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष रविंद्र जैन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया।