घर और दुकानों की सजावट के लिए बुधवार को शहर के दुर्गा मंदिर के पास गेंदा फूल व अशोक तथा आम के पत्तों से बने बंदनवार खूब बिके। मंदिर चौराहा व गोरखपुर रोड पर सामान्य द्वार के लिए 100 रुपये तथा 150 रुपये में बड़े द्वार के लिए वंदनवार की बिक्री हुई। दुकानों को सजाने के लिए वंदनवार दुकानदारों ने अधिक खरीदा। 100 रुपये किलो के हिसाब से गेंदे के फूल तो 25 रुपये पीस कमल के फूलों की बिक्री विक्रेताओं ने की।