सदर ब्लॉक परिसर में बुधवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ व ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर साइकिल रैली निकाली। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह के नेतृत्व में सचिवों ने 10-सूत्रीय मांगपत्र बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को सौंपा।