शहर के बस स्टेशन के सामने ई रिक्शा चालकों का कब्जा रहता हैं। रोडवेज बस के आने के दौरान जाम की स्थित झेलना पड़ता है। राहगीर समेत यात्री परेशान रहते हैं। वहीं, यातायात विभाग के द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं किया जाता है। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चालकों को हिदायत दिया गया है, अगर नहीं माने तो ई रिक्शा को सीज किया जाएगा।