हरिहरपुर पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. के.पी. सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. सतेंद्रनाथ मरीजों की जांच करते नजर आए। दोपहर एक बजे तक 39 मरीजों का इलाज किया गया, जिनमें ज्यादातर मौसमी बीमारियों जैसे खुजली, बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित थे। मेले में प्रदीप गुप्ता (फार्मासिस्ट), मनोरमा मणि (एएनएम), सतीश (ऑप्टोमेट्रिस्ट), और जनार्दन (वार्ड बॉय) सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। आरोग्य मेला स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।