मंडलायुक्त गोरखपुर मंडल अनिल ढींगरा ने कलक्ट्रेट परिसर में निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण-2025 और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सबसे पहले जिलाधिकारी कार्यालय में सभी एसडीएम के साथ निर्वाचक नामावली विशेष पुनरीक्षण-2025 की समीक्षा की।