सारनाथ से 16 नवंबर को शांति संदेश देने के लिए निकली विशाल धम्मचारिका पद यात्रा विभिन्न जगहों का भ्रमण करते हुए सोमवार को फरेंदा कस्बे में पहुंची। जहां पर स्थानीय आयोजक समिति के साथ जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा पर पुष्प की वर्षा करते हुए अभिनंदन किया गया।