फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने मनाया बचत उत्सव, जीएसटी सुधारों का जश्न

जीएसटी रिफॉर्म के तहत भाजपाइयों ने बचत उत्सव मनाया। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के नेतृत्व में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, नगर अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्सेना तिराहे पर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की। "घटी जीएसटी, मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार" के नारे लगाते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए "गर्व से कहो यह स्वदेशी है" स्टीकर लगाए और गुलाब बांटे। विधायक ने कहा कि जीएसटी की घटी दरें कारोबार, रोजगार और आम जन की क्रय क्षमता बढ़ाएंगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत का संकल्प साकार होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें