नौतनवां तहसील क्षेत्र के टेढ़ीघाट गांव से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां शैलेश यादव के घर पर वर्षों से पक्षियों का एक बड़ा झुंड अपना आशियाना बनाए हुए है। टेढ़ीघाट में बिल्कुल ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है। शैलेश यादव के आंगन और पेड़ पर पक्षियों ने अपना घोंसला बनाया है। स्थानीय लोग बताते हैं कि यह पक्षी हर साल इसी घर पर लौट आते हैं। परिवार भी इन्हें अपने सदस्यों की तरह ही संभालता है।