निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर के पगडंडी को कस्टम और पुलिस की संयुक्त टीम मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर ली। टीम ने नेपाल जा रहा नौ ट्राली केला बरामद कर लिया। इतना ही नहीं मौके से चार लोगों को भी पकड़ लिया। पकड़े गए तीन नेपाल के तो एक भारत का रहने वाला है। निचलौल कस्टम अधीक्षक भगवान शाह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग बड़े पैमाने पर भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर के पगडंडी रास्ते से कुछ लोग ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से केले की तस्करी कर नेपाल भेजने के फिराक में है। उक्त सूचना के बाद पुलिस को सूचना देते हुए संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच पगडंडी रास्ते का घेराबंदी कर लिया गया। कुछ देर बाद देखा गया, कि तीन भारतीय ट्रैक्टर ट्रॉली और छह नेपाली ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदी केला अवैध तरीके से भारत से नेपाल की ओर जा रहा था। घेराबंदी कर बरामद कर किया गया।