नगर पालिका परिषद महराजगंज के शास्त्री नगर वार्ड में मुख्य मार्ग के किनारे एक वृक्ष जड़ से आधा उखड़ कर बिजली व टेलीफोन के तार पर टिका हुआ है। यह कभी भी जड़ सहित उखड़ कर हाई वोल्टेज तार को ध्वस्त करते हुए पूरे मोहल्ले में अंधेरा फैला सकता है। इसपर न तो विभाग की नजर पड़ रही और न ही पालिका परिषद की। इसी के निकट एक निजी मैटरनिटी होम भी संचालित जहां अक्सर रोगियों का आना जाना लगा रहता। उक्त मैटरनिटी सेंटर में कार्यरत चिकित्सक डा. साहनी ने बताया कि चूंकि यह नगर पालिका परिषद में है इसलिए हम लोग असुविधा झेल रहे।