ललितपुर जिले के नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गौना में शुक्रवार की रात को आई बरात में की गई आतिशबाजी से एक ग्रामीण के कच्चे खपरैल घर में आग लग गई। घर में मौजूद परिजनों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई। गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया और उसमें रखा कीमती सामान जल गया। घर में आग लगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।