कस्बा बार में गुरुवार को जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी रजक/श्रीवास समाज संगठन (रजि.) द्वारा संत गाडगे महाराज का 150वां जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा बाग मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई विंध्यवासिनी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में समाज के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाग मंदिर परिसर में गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संत गाडगे महाराज के जीवन, उनके समाज सुधार कार्यों एवं स्वच्छता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और स्वच्छता व सामाजिक एकता का संदेश अपनाने का आह्वान किया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालबेहट रामविलास रजक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बार जेपी रजक, सुनील श्रीवास, पूरन लाल, चुन्नीलाल, गनू माते, श्यामसुंदर, जगन्नाथ, नरेश रजक समेत समाज के लोग मौजूद रहे। संवाद