फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में तीर्थचक्रवर्ती मुनि सुधासागर ससंघ की निकली भव्य शोभायात्रा

जैन संत तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ससंघ के नगर में भव्य शोभायात्रा के साथ प्रवेश हुआ। ललितपुर नगर आगमन को लेकर जैन समाज में उत्साह का महौल है स्वयंसेवी संस्थाओं ने नगर को तोरणद्वार और वैनर पोस्टरों से सुसज्जित किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7 बजे मुनि सुधासागर महाराज अपने संघस्थ साधुओं के साथ ज्ञानोदय तीर्थ से विहार करते हुए नेहरूमहाविद्यालय मार्ग पहुंचें जहां मुनिसंघ की भव्य अगुवाई दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में जैन समाज ने किया। शोभायात्रा निर्धारित मार्ग से मवेशीवाजार, आजादचौक, घंटाघरचौक, से तुवन चौराहा होते हुए वर्णीकालेज चौराहा से अभिनंदनोदय तीर्थ पहुंची। रास्ते में जगह जगह मुनि श्री की आरती उतारी गई। महिला मंडल भक्तिगीतों पर भावविभोर नजर आई। इस दौरान जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉक्टर अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, मनोज जैन बबीना, अजय जैन गंगचारी सहित श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, अनिल जैन अंचल राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया, संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जिनेन्द्र जैन डिस्को, संजीव जैन सीए नरेन्द्र जैन छोटै पहलवान, अरविन्द जैन, धन्यकुमार जैन एड, संजय रसिया, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान सहित अनेकों प्रमुख लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें