फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 23 साल से रस्सी के सहारे नदी पार कर रहे हैं यूपी के इस गांव के लोग

ललितपुर में विकास का भले ही दावा किया जा रहो लेकिन हकीकत यह है कि आज भी सदर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भारौन और बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के लोग सौंर नदी पार करने के लिए रस्सी का सहारा ले रहे हैं। इससे दो ग्राम पंचायतों की करीब चार हजार की आबादी के अलावा आसपास और सीमावर्ती मध्यप्रदेश के कई जनपदों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। रविवार को नदी पार करने के दौरान किसान रामबाबू पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया था, शोर सुनकर आसपास खेतों में मौजूद चरवाहों ने पथराव कर मगरमच्छ को भगाया। इस घटना में किसान का हाथ जख्मी हो गया जिसका उपचार कराया गया। जानकारी के मुताबिक, सदर तहसील इलाके की ग्राम पंचायत भारौन व बांसपुर के बीच स्थित मुंडारी गांव के बीच से निकली सौंर नदी पर वर्ष 2001 में निर्माणाधीन पुल बह जाने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें