फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ, उमड़े भक्त

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कस्बे के हलवाई शिव मंदिर में रविवार को मंगल कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हो गया। कथा व्यास महामंडलेश्वर संतोष गिरी महाराज वृंदावन ने शिव महापुराण के माध्यम से भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया। कथा प्रारंभ होने से पहले 501 पीत वस्त्र धारण किए महिलाओं ने शिव मंदिर से भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली। यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्रीराम नवमी मंदिर और श्री नागेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा हलवाई शिव मंदिर में संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। धार्मिक माहौल से पूरा कस्बा भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें