फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: इमली चौराहे से आनंद सिनेमा तक सड़क का निर्माण तेज, शहरवासियों को मिलेगी राहत

लखीमपुर खीरी में शहर के इमली चौराहे से आनंद सिनेमा चौराहे तक जर्जर सड़क के निर्माण का काम तेजी से शुरू हो गया। रविवार रात निर्माण कार्य शुरू होने के बाद सोमवार को सड़क के आधे हिस्से पर डामर बिछा दिया गया। वहीं, शेष आधे हिस्से में सोमवार रात डामर बिछाने की तैयारी है। करीब 830 मीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर नगर पालिका की ओर से 27 लाख 84 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लंबे समय से सड़क खराब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। रात में निर्माण कार्य कराए जाने से दिन में यातायात पर पड़ने वाले असर को भी कम रखने में मदद मिल सकती है। सोमवार रात सड़क के शेष हिस्से पर डामर बिछाने का काम किया जाएगा। ईओ संजय सिंह ने बताया की मेला को लेकर इस सड़क का तेजी से का कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें