फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: धौरहरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले में रावण दहन, गूंजे जय श्रीराम के नारे

लखीमपुर खीरी के धौरहरा में दशहरा पर बृहस्पतिवार को ऐतिहासिक दशहरा मेले में रावण दहन का आयोजन किया गया। आतिशबाजी के साथ जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला, पूरा मैदान तालियों और जयघोष से गूंज उठा। मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सीओ शमशेर बहादुर प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। रावण दहन से पहले आमंत्रित कलाकारों ने राम-रावण संवाद और युद्ध की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर एसडीएम शशिकांत मणि, तहसीलदार आदित्य विशाल, मेला कमेटी के प्रबंधक रमाशंकर शुक्ला,गोपाल शंकर अवस्थी, कोषाध्यक्ष सुदीप निगम 'सिप्पू', नंदकिशोर जायसवाल, चेयरमैन नफीस खां, पूर्व चेयरमैन राजीव जायसवाल, नीरज निगम आदि उपस्थित रहे।प्रशासन और मेला कमेटी के सहयोग से आयोजन शांतिपूर्ण और भव्य रहा। मेले में झूले, दुकानों और खानपान की दुकानों पर दिन भर भीड़ लगी रही। बच्चों और परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें