लखीमपुर खीरी के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि राजकीय मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर वाणी गुप्ता ने छात्राओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है और बीमारियों पर जीत पाकर भी महिलाएं अपराजिता बनती हैं।