लखीमपुर खीरी के निघासन स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें सीओ अभिमन्यु त्रिपाठी ने छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। इससे बचने के लिए फोन पर आने वाली अनजान कॉल का उत्तर देने से बचें। अजनबी से अपने निजी फोटो, वीडियो, बैंक की डिटेल व ओटीपी साझा न करें।