फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वक्फ संशोधन बिल को लेकर लखीमपुर खीरी में चौकस रही पुलिस, निकाला फ्लैग मार्च

लखीमपुर खीरी में वक्फ संशोधन बिल पेश होने पर कोई अराजकता न फैले इसको लेकर खीरी पुलिस ने चौकसी बरती। बुधवार सुबह शहर के मुख्य मार्गों पर पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। शहर सहित पूरे जिले का माहौल शांतिपूर्ण रहे, इसको लेकर खीरी पुलिस ने चौकसी बढ़ाते हुए जहां मस्जिदों के बाहर पुलिस का पहरा लगाया, वहीं शहर के मुख्य मार्गो से होकर फ्लैग मार्च भी निकाला। शहर कोतवाल हेमंत राय ने बताया कि एसपी संकल्प शर्मा के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस के साथ ही आस-पास के चौकी इंचार्ज सहित तमाम सिपाही फ्लैग मार्च में शामिल रहे। शहर में शांति व्यवस्था कायम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें