फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रभारी मंत्री की बैठक में भाजपा विधायक बोले- इंस्पेक्टर से है जान का खतरा, अफसर रह गए सन्न

लखीमपुर खीरी के धौरहरा से भाजपा विधायक ने धौरहरा कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी मंत्री से शिकायत की और कोतवाल को हटाने की बात कही। विधायक ने इंस्पेक्टर से जान का खतरा भी बताया। विधायक का एक वीडियो भी बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विधायक ने कोतवाल की प्रभारी मंत्री से शिकायत किए जाने की पुष्टि की है। मामला दो दिन पुराना है। सोमवार को प्रभारी मंत्री आशीष पटेल अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा कर रहे थे। बैठक में भाजपा के कई विधायक मौजूद थे। इसी समय धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने प्रभारी मंत्री से धौरहरा इंस्पेक्टर को हटाने की बात कही। कहा कि अगर इंस्पेक्टर को नहीं हटाया गया तो उनकी जान पर खतरा मंडराता रहेगा। सत्ताधारी पार्टी के विधायक को जान का खतरा होने की बात सुनकर मौजूद सभी अधिकारी सन्न रह गए। सभी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें