फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पलिया में बाढ़ पीड़ित किसानों का प्रदर्शन, बोले- 1500 एकड़ फसल हुई बर्बाद; मुआवजे की मांग

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां इलाके में बाढ़ पीड़ित किसानों ने कस्बे के कमल चौराहे पर शनिवार दोपहर को प्रदर्शन किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं तहसीलदार आरती यादव ने किसानों से बात की, तब किसानों ने समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में लगभग 1500 एकड़ फसल बाढ़ के पानी डूब चुकी है। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। सरकार से इसका मुआवजा दिलाया जाए। किसानों का कहना है कि पालिया से 24 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। गांवों में पानी भरा हुआ है, जिससे लोग घरों से निकल नहीं पा रहे हैं। गांव के रास्ते चारों तरफ से टूटे हुए हैं और बाढ़ का पानी भरा हुआ है। बाढ़ पीड़ित का परिवार सड़क पर खड़े हुए वाहनों के नीचे बसर गुजर कर रहे हैं। उन्होंने तहसील पहुंचकर एक ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें