लखीमपुर महोत्सव के समापन समारोह में बृहस्पतिवार शाम से रात तक ओयल के मेंढक मंदिर परिसर में सुर, लय और ताल का अनूठा संगम देखने को मिला। कई कलाकारों ने प्रस्तुति दी। समापन समारोह में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा की पुत्री आद्या साहा ने प्रस्तुति दी। आद्या ने गीत गाया। वहां पर उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।