फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर में लापता युवक की बरामदगी न होने पर भड़के परिजन, सड़क पर जाम लगाया

लखीमपुर जिले के बेहजम क्षेत्र में कोढैया निवासी रिंकू पांच दिन से लापता है। वह अपनी ससुराल अटनैहा गांव, कोतवाली सदर गया था, जहां से वापस घर नहीं पहुंचा। परिवारीजनों ने सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उसका कोई सुराग नहीं लगा है। रिंकू के बरामद न होने से नाराज परिजनों ने गामीणों के साथ मिलकर बृहस्पतिवार दोपहर लीलाकुआं चौराहे पर जाम लगा दिया, जिससे करीब लगभग आधे घंटे तक सड़क जाम रही। जिसकी सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष कौशल किशोर, चौकी इंचार्ज लीलाकुआं प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें