लखीमपुर खीरी में शारदा नदी का पानी एक बार फिर पलिया-भीरा मार्ग पर बहने लगा है। सड़क पर पानी का तेज बहाव होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जुलाई से अब तक पांचवी बार ऐसा हुआ है, जब नदी का पानी सड़क पर पहुंचा। मार्ग पर पानी चलने से जुलाई और आधे अगस्त तक इस मार्ग पर बड़े वाहन और बसों की आवाजाही बंद रही थी। सोमवार रात 11 बजे एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी रिलीज किए जाने के बाद एक बार फिर पलिया भीरा मार्ग पर पानी सड़क क्रॉस कर बहने लगा है। तेज धार के साथ पानी बह रहा है। जिसमें से होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। रेल लाइन का कार्य भी चल रहा है।