लखीमपुर खीरी जिले में छुट्टा पशुओं से परेशान धौरहरा क्षेत्र के गांव कफारा निवासी किसान ने सात एकड़ गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोत डाली। फसल को छुट्टा पशुओं ने काफी नुकसान पहुंचाया था। गांव कफारा निवासी किसान अजय तिवारी का ट्रैक्टर से गन्ने की फसल जोतने का वीडियो भी सामने आया है। ब्लॉक रमियाबेहड़ के गांव कफारा निवासी किसान अजय तिवारी की सात एकड़ गन्ने की फसल छुट्टा पशु तीन दिन में ही चट कर गए। जब किसान ने अपनी फसल का हाल देखा तो खुद ट्रैक्टर चलाकर पूरी फसल जोत डाली। बता दें कि अजय तिवारी ही ऐसे एक किसान नहीं है, जिनकी फसल को छुट्टा पशुओं ने नुकसान पहुंचाया है।