फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : लखीमपुर खीरी में बाढ़ पीड़ितों ने पलिया-निघासन हाईवे पर किया प्रदर्शन, राहत किट न मिलने से हैं नाराज

लखीमपुर खीरी जिले के निघासन क्षेत्र में कुछ दिनों पहले आई बाढ़ के पीड़ितों को अभी तक राहत सामग्री नहीं मिली है। इससे बाढ़ पीड़ितों में नाराजगी बढ़ रही है। सोमवार दोपहर राशन किट न मिलने और वितरण में भेदभाव करने से मदनापुर, छोटा पुरवा, बचैला फार्म के नाराज लोगों ने पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने सड़क पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। पुलिस के पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े होकर नाराज लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और तीन दिन के अंदर राशन किट वितरण का आश्वासन दिया। तब लोग शांत हुए और अपने घरों को लौटे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें