लखीमपुर खीरी जिले में 15 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पहली पाली की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे। गेट पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। इससे पहले परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के आने का सिलसिला देर रात ही शुरू हो गया था। अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और अन्य स्थानों पर रात गुजारी। सुबह परीक्षा केंद्र पहुंच गए। दोनों पाली में करीब नौ हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।