लखीमपुर खीरी जिले में वन्यजीवों के हमले थम नहीं रहे। मझगईं वन रेंज के चौखड़ा फार्म में सोमवार को बाघ ने एक युवक को मार डाला। मझगईं के रजागंज निवासी 25 वर्षीय बाबूराम चौखड़ा फार्म में किसान के यहां मजदूरी करने गया था। वह घर के बाहर सफाई कर रहा था। इसी बीच खेत से निकले बाघ ने बाबूराम पर हमला कर दिया। उसको करीब आधा किलोमीटर दूर तक खींच ले गया। शोरशराबा होने पर जुटी भीड़ ने पीछा कर बाघ से युवक को छुड़ाया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।