लखीमपुर खीरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा का शनिवार को अंतिम दिन है। जिले में बीते दो दिनों की चार पालियों की परीक्षा में कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। प्रशासन का दावा है कि अंतिम दिन भी परीक्षा में पारदर्शिता बनाई रखी जाएगी। सुबह 9:30 से शुरू हुई परीक्षा को लेकर सुरक्षा तक भुगतान इंतजाम किए गए। करीब दो घंटे पहले ही केंद्रों में प्रवेश दिया जाना शुरू कर दिया गया। वहीं यातायात व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनी रहे, इसको लेकर ट्रैफिक सिपाहियों की भी तैनाती की गई। शहर के 15 केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को होने वाली परीक्षा में पांच हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।