फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर आक्रोश, लखीमपुर खीरी में कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया गया। लखीमपुर खीरी में भी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर पार्क में एकत्र होकर धरना दिया। बाद में डीएम कार्यालय जाकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि आंबेडकर पर टिप्पणी कर भाजपा ने दलितों, वंचितों, पिछड़े लोगों का मजाक उड़ाया है। भाजपा का संविधान विरोधी चेहरा सामने आया है और वह आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को खत्म कर अपना संविधान लागू करना चाहती है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करते हुए उनकी संसद सदस्यता भी खत्म करने की मांग की। धरना स्थल पर कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, भाकपा माले केंद्रीय कमेटी की सदस्य कृष्णा अधिकारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें