फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : किसानों ने लखनऊ में जल सत्याग्रह कर भूमि अधिग्रहण का किया विरोध

लखीमपुर खीरी में कृषि योग्य उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण के खिलाफ राजापुर और पिपरिया के किसानों ने भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के बैनर तले मंगलवार को लखनऊ में जल सत्याग्रह किया। मांगों को लेकर कड़ाके की ठंड में करीब दो घंटे तक किसान गोमती नदी के पानी में खड़े रहे। पुलिस और प्रशासन ने किसानों को मनाने और पानी से बाहर आकर बात करने को कहा। किसानों ने कमिश्नर को मौके पर बुलाने की बात कही। दोपहर एक बजे अधिशासी अभियंता आवास विकास कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे, किसानों की समस्याएं सुनीं। किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभियंता ने जल्द समस्या का निराकरण और कमिश्नर से वार्ता का भरोसा दिया। इस पर किसानों ने जल सत्याग्रह स्थगित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें