लखीमपुर खीरी में स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने ध्वजारोहण किया। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शहर में तिरंगा रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।