लखीमपुर खीरी के ब्लाक लखीमपुर के कोरैया ग्राम पंचायत में करीब साढ़े तीन करोड़ के बजट से शुद्ध पानी के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी का यह शुद्ध पानी ग्रामीणों को पीने को नहीं बल्कि सिंचाई के लिए इस्तेमाल हो रहा है। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय अफसरों की मिलीभगत से यह काम काफी समय से चल रहा है। यही वजह है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है, बावजूद इसके कुछ भी नहीं हो सका। जल निगम ग्रामीण के एई प्रभाकर ने बताया कि अगर ऐसा है तो गलत है। इस मामले को दिखवाता हूं। टंकी का शुद्ध पानी पीने के लिए है न कि सिंचाई के लिए। जो ऐसा कर रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।