लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी स्थित एक व्यापारी की दबंगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। दबंगों ने डंडों से व्यापारी को पीटा। पीटते-पीटते डंडे तक टूट गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।