फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर में रेलवे फाटक के बीच फंसा ई-रिक्शा, गेटमैन ने चालक से लगवाई उठक-बैठक

Thu, 29 May 2025 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर शहर मे रेलवे क्रॉसिंग पर एक ई-रिक्शा चालक जल्दी निकलने के चक्कर में रेलवे फाटक के बीच फंस गया। गेट मैन ने जीआरपी को सूचना देने की जगह ई-रिक्शा चालक को कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने का फैसला सुना दिया। पहले उसने चालक को फटकार लगाई। फिर रेलवे लाइन पर ही उससे उठक-बैठक कराने लगा। इसी दौरान वहां ट्रेन गुजर गई, जिससे हादसा होते होते टल गया। इस घटना का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोगों गेट मैन की इस हरकत को शर्मनाक बताया। इस मामले में रेलवे विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें