फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, डॉ. जाह्नवी ने छात्राओं को सेहत के प्रति किया जागरूक

स्त्री होना गर्व की बात है। आज के समय में महिलाओं के लिए अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना बेहद जरूरी है। यदि महिलाएं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी, तो वे जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। यह बातें लखीमपुर खीरी के सनातन धर्म सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. जाह्नवी शुक्ला ने कही। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कई बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते इलाज कराया जा सकता है। मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण और नियमित जांच जैसे विषयों पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। जिला महिला अस्पताल की ही चिकित्सक डॉ. ज्योति राजवंशी ने कहा कि कई महिलाएं और किशोरियां शर्म या संकोच के कारण अपने स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों पर चर्चा नहीं करतीं, जिससे समस्याएं गंभीर रूप ले लेती हैं। माहवारी के दौरान कपड़े बदलना, साफ-सफाई रखना और संक्रमण से बचाव अत्यंत आवश्यक है। तीन–चार घंटे में पैड बदलना और गंदगी से बचना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का कौशल और सही जानकारी महिलाओं को अधिक आत्मविश्वासी बनाती है। इस दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य शिप्रा वाजपेयी, रिंकी पांडे, नमिता जायसवाल सहित कई शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें