फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: हाईवे पर बस से टकराई कार, डॉक्टर समेत दो लोग गंभीर घायल

Sun, 26 Jul 2026 12:17 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में हाईवे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कार रोडवेज की अनुबंधित बस से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे डॉक्टर मोहित वर्मा और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। यह घटना केवलपुरवा गांव के निकट श्रीजवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास करीब 10 बजे हुई। पुलिस के अनुसार, घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद कार में लगे एयरबैग खुल गए थे। इसके बावजूद कार सवार दोनों व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें