फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बाढ़ की चपेट में लखीमपुर खीरी, शारदा नदी में फिर उफान, पलिया-भीरा पर पानी का बहाव तेज

शारदा नदी में बनबसा बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने से लखीमपुर खीरी के पलिया-भीरा मार्ग पर पानी का बहाव तेज हो गया है। बुधवार सुबह नौ बजे बनबसा बैराज से एक लाख 33 हजार क्यूसेक से अधिक पानी की रिलीजिंग बताई गई। यह पानी अभी तो सड़क पर नहीं आया है और देर शाम इसके आने की बात कही जा रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पलिया भीरा मार्ग पर करीब तीन फुट से अधिक पानी बहने लगेगा। फिलहाल अभी करीब दो फिट तक पानी सड़क पर बह रहा है। लोग पानी से वाहनों को निकाल रहे हैं। बस यूनियन की तरफ से अभी बसों का संचालन भी बंद नहीं किया गया है। उधर, तिकोनिया क्षेत्र में मोहाना नदी के निकट स्थित ग्राम पंचायत खैरेटिया के मजरा गांव नया पिंड में कटान के बाद बाढ़ आ गई है। गांव में पानी भर गया है। नाव से आवागमन हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें