लखीमपुर खीरी में अखंड दीप शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को गायत्री इंटर कॉलेज में प्रांतीय रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्रांति रक्तदान शिविर लगा। शिविर का संचालन सार्थक चैरिटेबल ब्लड सेंटर, लखनऊ की टीम ने किया। टीम में सचिन यादव, अनूप मौर्य, जय किशोर, ध्यान चौधरी, अभिनव, प्रियांशु, जितेंद्र कुमार यादव और मोहम्मद समशाद शामिल रहे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद युवाओं व स्थानीय लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को सार्थक चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से प्रमाण पत्र और गायत्री शक्तिपीठ की ओर से अंगवस्त्र प्रदान किए गए। गायत्री ग्रुप्स ऑफ स्कूल के प्रबंधक यज्ञभूषण सिंह, पिंकी सिंह, दामोदर वर्मा, डॉ.आशीष गुप्ता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मीनाक्षी रानी, वार्डन सोनल गुप्ता, आदर्श, प्रभांशु, विनीत, अजीत कुमार, सुनील कुमार, जय प्रकाश वर्मा, डॉ. राजकुमार, सुभाष, विवेक वर्मा, आशीष, रवि, लक्ष्मी नारायण, अवधेश कुमार वर्मा, शुभम मिश्रा समेत करीब 30 लोगों ने रक्तदान किया। शाम तीन बजे तक चले इस शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानव सेवा का संदेश दिया।