लखीमपुर खीरी में कफारा के प्रसिद्ध श्रीलीलानाथ परिसर में आयोजित श्रीरामलीला दशहरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों ने राष्ट्र भक्ति गीतों और भारत माता की झांकी प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। सोमवार रात को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष सुदीप निगम, सोनवीर निगम, दिलीप निगम, अबरार खां, जुबेर खान आदि मौजूद रहे।