लखीमपुर खीरी के गोला में निर्माणाधीन शिव मंदिर कॉरिडोर का अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान अपर मुख्य सचिव ने पूर्व में पड़े व्यवधानों के चलते मार्च की बजाय मई माह के अंत तक निर्माण पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने बताया कि मंदिर एवं कॉरिडोर की साफ सफाई, मार्ग, जल निकास को लेकर विशेष ध्यान रहेगा। व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रतिदिन की कार्य प्रगति रिपोर्ट डीएम के नेतृत्व में ली जाएगी। पूरा निर्माण कार्य डीएम की देखरेख में होगा। सावन और महाशिवरात्रि को लेकर कार्य में तेजी लाने के लिए कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया है।