फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : आरोपी ससुरालवालों पर नहीं हुई कार्रवाई, घायल विवाहिता को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे मायके वाले

Fri, 06 Sep 2024 02:33 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी में एक युवक ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। शुक्रवार को सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोग घायल विवाहिता को एंबुलेंस में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। बाद में डीएम कार्यालय पहुंचे। पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर विरोध भी जताया। शहर के मोहल्ला इस्लाम नगर गोटैयाबाग निवासी तरन्नुम बानो की शादी 04 अक्तूबर 2021 को जुनैद अंसारी निवासी मोहल्ला शिव कालोनी के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी में पिता ने अपनी क्षमता के हिसाब से खर्च किया। कुछ महीने बाद पति जुनैद अंसारी, सास असगरी व ससुर सदरूद्दीन कम दहेज का ताना देने लगे। आरोप है कि ससुराल वाले 10 लाख रुपये व खेत में हिस्सा देने की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। 17 अगस्त 2024 को दोपहर 2:30 बजे पति, सास व ससुर ने मिलकर जान से मारने की नीयत से उसे छत से नीचे फेंक दिया। उसके दोनों पैर, हाथ व रीढ़ की हड्डी टूट गई। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर हैं। इसी बात से नाराज परिजन पीड़िता को लेकर डीएम और एसपी कार्यालय पहुंचे। दोनों अधिकारियों के न मिलने पर कोतवाली पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें